Ghazipur News: चकमार्ग पर अवैध कब्जे से ग्रामीणों में आक्रोश
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: जखनिया। शाहपुर बहोर राय गांव में चकमार्ग संख्या 103 पर कथित रूप से पिलर खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा रोकने की मांग की थी, लेकिन अब तक लेखपाल या पुलिसकर्मी के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रामकुंवर मौर्य पुत्र रघुनाथ मौर्य द्वारा बनारसी मौर्य से खरीदी गई जमीन पर निर्माण के दौरान चकमार्ग की भूमि में करीब डेढ़ फुट तक पिलर बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। वहीं, हल्का लेखपाल बृजेश यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, लेकिन समय नहीं मिलने के कारण मौके पर नहीं जा सके। उनके अनुसार निर्माणकर्ता ने पक्की पैमाइश कराई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.