Ghazipur News: चकबंदी कार्यालय में फरियादी को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप
गाजीपुर, सितम्बर 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सदर चकबंदी कार्यालय में फरियादी को कमरे में बंद कर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप सामने आया है। सकरा गांव निवासी अनुसूचित जाति के अशोक कन्नौजिया ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस और जिलाधिकारी से की है। अशोक के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह राजस्व परिषद प्रयागराज के आदेश के अनुपालन के संबंध में लेखपाल सूरज से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान लेखपाल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। अशोक का आरोप है कि आदेश का अनुपालन कराने के लिए उन्होंने लेखपाल को 40 हजार रुपये दिए थे और रकम वापस मांगने पर विवाद हुआ। आरोप है कि लेखपाल ने चपरासी एजाज से दरवाजा बंद कराने को कहा और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। बाद में सहायक चकबंदी अधिकारी ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। अशोक ने मोबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.