Ghazipur News: चंदन सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के ग्राम सायर स्थित महादेव घाट पर चंदन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना गहमर में दर्ज मुकदमा बीएनएस में वांछित विश्व प्रकाश जायसवाल उर्फ बबुआ पुत्र चन्द्रहाश जायसवाल निवासी ग्राम सायर की तलाश की जा रही थी। वहीं शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने भदौरा बस स्टैंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.