गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव स्थित महादेव घाट पर हुई चंदन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आखिरी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नामजद छह आरोपियों में से अब सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार थाना गहमर में दर्ज बीएनएस में छह आरोपी नामजद थे। इनमें पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। शनिवार को पुलिस ने मामले में वांछित आखिरी आरोपी श्रीनाथ पाण्डेय उर्फ मुन्ना पाण्डेय पुत्र स्व. रामदेव पाण्डेय को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम के साथ अपराधियों की तलाश में जुटे थे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: चंदन सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को नरवाघाट गहमर के पास से गिरफ्तार किया ...