Ghazipur News: घर से बिना बताए लापता युवक मिला
गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव निवासी कृष्ण कांत दुबे का 25 वर्षीय पुत्र संदीप सोमवार शाम बिना बताए घर से लापता हो गया। युवक के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल बन गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों समेत संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिवार की ओर से दुल्लहपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार सुबह युवक गांव में ही मिल गया। युवक के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.