Ghazipur News: घर से दो मोबाइल चोरी, पुलिस से बरामदगी की मांग
गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के पट्टी बहोरिक राय गांव निवासी शंकर पाल ने घर से दो मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई और मोबाइल बरामद करने की मांग की है। शंकर पाल के अनुसार वह रात करीब चार बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गया और वहां रखे दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। वापस लौटने पर दोनों मोबाइल गायब मिले। पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोबाइलों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी तथा अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.