Ghazipur News: घनी आबादी में खुले ट्रांसफार्मर बने हैं खतरा
गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। घनी आबादी वाले मोहल्लों, बाजारों, विद्यालयों और मुख्य मार्गों के किनारे बिना सुरक्षा जाली के स्थापित ट्रांसफार्मरों से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। बरसात के मौसम में ट्रांसफार्मरों के आसपास जलभराव होने से करंट फैलने और शॉर्ट सर्किट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय लोग भय के साये में जीवन बिताने को मजबूर हैं। शहर के सैय्यदबाड़ा, गांधी पार्क, लंका सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गांवों में खेतों और आबादी के बीच खुले ट्रांसफार्मरों के पास अक्सर बच्चे खेलते हैं और मवेशी घूमते रहते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.