Ghazipur News: घंटेभर की झमाझम बारिश से लबालब हुआ शहर
गाजीपुर, जुलाई 18 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में शनिवार को करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। लगातार हो रही तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए और धान रोपाई तेज हो गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़कें पानी से लबालब हो गईं। मिश्र बाजार, लंका, नवाबगंज, महुआबाग, रेलवे स्टेशन रोड, रौजा और कचहरी क्षेत्र सहित कई इलाकों में पानी भर गया। जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर होने के कारण बारिश का पानी देर तक सड़कों पर जमा रहा, जिससे दोपहिया वाहन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.