Ghazipur News: ग्राम प्रधान के बेटे को पुलिस ने किया जिला बदर
गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम सभा सुहवल के ग्राम प्रधान गौतम यादव के पुत्र अभिषेक यादव उर्फ बाबी को पुलिस ने रविवार को जिला बदर की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मारपीट, जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, चोरी सहित कई संगीन मुकदमा दर्ज है। उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय का माहौल था। अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई है। जिला बदर के लिए निर्धारित समय में अभियुक्त को जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.