Ghazipur News: ग्राम चौपाल में बीडीओ ने सुनी समस्याएं
गाजीपुर, अगस्त 7 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत सरैयां में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित नवागत बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने मौके पर ही जनशिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों व मातहत अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौपाल में आए लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.