Ghazipur News: ग्रामीण अंचलों में जन्माष्टमी की रही धूम,
गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: जखनियां। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। गांवों में जगह-जगह डोल सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। गौरा खास, शाहपुर, सोमर राय, बुडानपुर, अलीपुर मदरा, रामपुर बलभद्र, रामसिंहपुर, रेवरिया, जलालपुर और धनी समेत कई गांवों में लोगों ने जन्मोत्सव मनाया। इसी क्रम में भुड़कुड़ा कोतवाली परिसर में भी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पाण्डेय की ओर से जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान अवधेश यादव, राजू, नीरज कुशवाहा, कैलाश वनवासी, रामकुमार पांडे, राम अधार चौहान, उग्रसेन सिंह और वेद प्रकाश पांडे समेत अन्य लोगों ने पूजन-अर्चन में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Araria News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.