Ghazipur News: ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर जताई विरोध
गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर (खानपुर)। लौलहा गेट से नायकडीह गांव को जोड़ने वाले करीब दो किलोमीटर लंबे मिट्टी मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने धान की रोपाई करते हुए शासन के खिलाफ नारेबाजी किया। वर्षों से पक्की सड़क के इंतजार में बैठे ग्रामीणों ने अनोखा विरोध करते हुए पूरे रास्ते पर धान की रोपाई की और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो गांव में '' सड़क नहीं तो वोट नहीं '' के बोर्ड लगाए जाएंगे और आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ। केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से बरसात में पूरा रास्ता कीचड़ में बदल जाता है। ऐसे में करीब 1200 से अधिक ग्रामीणों को दो किलोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.