Ghazipur News: ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार की जानकारी
गाजीपुर, जुलाई 2 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर पंचायत सचिवालय में गुरुवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) की ओर से वित्तीय जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के रीजनल मैनेजर मुकेश रमन ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कृषि ऋण, स्वरोजगार और बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। स्वयं सहायता समूहों, खेती-बाड़ी से संबंधित ऋण योजनाओं, 'लखपति दीदी' योजना सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने ग्रामीणों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही किसान खाता खुलवाकर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को मात्र चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.