Ghazipur News: ग्यारवीं शरीफ पर जलसे में दी नेक रास्ते पर चलने की सीख
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: जमानियां। हजरत गौस-ए-पाक शैख अब्दुल कादिर जीलानी की याद में रविवार की शाम लोदीपुर स्थित एक लॉन में ग्यारवीं शरीफ का जलसा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मिलाद शरीफ से हुआ। इसके बाद आयोजित जलसे में दूर-दराज से आए उलमा-ए-किराम ने नातिया कलाम और मनकबत पेश कर महफिल को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने जिक्र-ए-औलिया, हजरत गौस-ए-आजम की सीरत और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। नूरी मस्जिद के इमाम अशरफ करीम कादरी ने कहा कि हजरत शैख अब्दुल कादिर जीलानी को गौस-ए-आजम और पीरान-ए-पीर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इंसानियत, मोहब्बत, तौहीद और नेक रास्ते पर चलने की सीख दी। यह भी पढ़ें- जन्नत नगर में अकीदत के साथ मनाई गई 11वीं शरीफ उलमा ने इस्लामी शिक्षाओं और सूफी परंपरा के संदेश को भी सामने रखा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.