गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महुवारी उर्फ अफलेपुर गांव में गोशाला की सफाई के दौरान हुए विवाद में चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महुवारी उर्फ अफलेपुर निवासी रमेश सिंह यादव की तहरीर के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी गोशाला की सफाई करने गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव के काशीनाथ यादव, उनकी पुत्री रंजू, पुत्री रिंकू तथा पत्नी गिरजा देवी लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि रंजू और रिंकू ने उनकी पत्नी को कीचड़ में गिराकर घसीटा तथा दांत से भी काट लिया। जब वह बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उ...