Ghazipur News: गोशालाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को एसडीएम ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में गोशालाओं के बेहतर संचालन और गोवंश संरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सैदपुर, देवकली और सादात ब्लॉक की गोशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि जिन गोशालाओं में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहां तत्काल टीनशेड का विस्तार कराया जाए। ताकि बारिश और गर्मी के मौसम में गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने छोटे बछड़ों और बड़े गोवंश के लिए अलग-अलग शेड बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे सभी पशुओं को पर्याप्त चारा और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: निराश्रित गोवंशीय गोशालाओं में जरूर संरक्षित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.