गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला ने बुधवार को संचालित आईटीआई सदर, अस्थाई गौशाला नगर पालिका परिषद तथा आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुरा का निरीक्षण कर खामियां देखते हुये संबंधितों को फटकार लगाया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। अस्थाई गौशला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध हरे चारे एवं भूसे की मात्रा का निरीक्षण किया, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को नियमित उपलब्धता के लिए निर्देशित किया। डीएम ने गौशाला में बिजली कनेक्शन की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा पशु मृत्यु रजिस्टर का भी गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्...