Ghazipur News: गृहकर वृद्धि के विरोध में व्यापारियों और नागरिकों ने निकाला जुलूस
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर पालिका परिषद की ओर से गृहकर में की गई भारी वृद्धि के विरोध में सोमवार को नगरवासियों, छोटे-बड़े व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध जताया। कस्बा बाजार से निकला जुलूस तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बढ़ा गृहकर वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई क्षेत्रों में गृहकर में तीन से पांच गुना तक वृद्धि की गई है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया, शोएब खान और रामनिवास प्रसाद ने कहा कि बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए अथवा पुराने टैक्स को आधार बनाकर केवल 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की जाए। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.