गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निजी कार्यों में इस्तेमाल के विरोध में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। धरनारत सभासदों का आरोप है कि गृहकर वसूली में बोर्ड और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का निजी हित में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष पर वादाखिलाफी, तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने और सभासदों के खिलाफ हरिजन एक्ट में जबरन मुकदमा दर्ज कराने का भी आरोप लगाया। सभासदों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे राज्यपाल को संबोधित त्याग...