Ghazipur News: गृहकर वसूली के विरोध में सभासदों का धरना नौवें दिन भी जारी
गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में गृहकर वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरनारत सभासदों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समाधान की मांग की। सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा गृहकर वसूली के मामले में बोर्ड और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का इस्तेमाल नगर पालिका के नियमित कार्यों के बजाय निजी हितों के लिए किया जा रहा है। धरनारत सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर वादाखिलाफी, तानाशाहीपूर्ण रवैये और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे इस्तीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.