गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में बढ़ाए गए गृहकर को बोर्ड की बैठक में समाप्त किए जाने के बावजूद वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए पालिका सदस्यों ने शनिवार को एसडीएम और अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। सदस्यों ने गृहकर की जबरन वसूली तत्काल रोकने की मांग की। पालिका सदस्यों का आरोप है कि बोर्ड की बैठक में बढ़े हुए गृहकर को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ कर्मचारी वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के गृहकर की वसूली कर रहे हैं। सदस्यों ने एसडीएम निधि से मामले में हस्तक्षेप कर वसूली बंद कराने की मांग की। सदस्यों सचिन वर्मा और अंजनी कुमार गुप्ता ने कहा कि जब बोर्ड के सदस्यों ने गृहकर वृद्धि समाप्त करने का निर्णय लिया है तो कर्मचारियों द्वारा इसकी वसूली कैसे की जा...