गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद की ओर से गृहकर (हाउस टैक्स) में की गई बढ़ोतरी के विरोध में व्यापार मंडल और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में क्रमिक धरना शुरू किया। वहीं पालिका कार्यालय में सदस्यों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। रामलीला मैदान में प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया ने कहा कि गृहकर वृद्धि से अतिरिक्त आर्थिक बोझ से व्यापारियों और नागरिकों के सामने जटिल समस्या खड़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स में कई गुना (कहीं-कहीं 5 से 10 गुना तक) वृद्धि की गई है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन जिससे आम जनता और दुकानदारों पर भारी आर्थिक सं...