Ghazipur News: गुरु पूर्णिमा पर मठों और आश्रमों में गूंजे गुरु वंदना के स्वर
गाजीपुर, जुलाई 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जिले के विभिन्न मठों, आश्रमों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जखनिया स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ, देवकली के चकेरी धाम, दिलदारनगर स्थित गिरनार आश्रम सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरुजनों का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे जिले में गुरु परंपरा के प्रति लोगों की आस्था और समर्पण दिखाई दिया। सिद्धपीठ हथियाराम मठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर महंत श्री भवानी नंदन यति महाराज ने अपने ब्रह्मलीन गुरु पवाहारी महामंडलेश्वर श्री बालकृष्ण यति जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.