Ghazipur News: गुरु पूर्णिमा पर दिव्य लोक आश्रम में उमड़े शिष्य
गाजीपुर, जुलाई 29 -- Ghazipur News: करंडा। क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित दिव्य लोक आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। भजन-कीर्तन, हवन, पूजन, गुरु वंदना और प्रवचन के बीच भक्तों ने गुरु चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम के सचिव राजेश चौबे ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसका वितरण हजारों श्रद्धालुओं में किया गया। गाजीपुर के अलावा चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी और बिहार के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए सदर एसडीएम विनोद जोशी, करंडा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक और चौकी इंचार्ज अरुण पांडेय का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.