Ghazipur News: गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के सरैला गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और लगातार धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। सरैला गांव निवासी कलाम खां ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने जनता दर्शन में शिकायत प्रस्तुत की थी, जिसके आधार पर थाना दिलदारनगर मे मुकदमा दर्ज किया गया। बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके विपरीत आरोपी लगातार उन्हें और उनके गवाहों को धमका रहे हैं। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर सोलर प्लेट भी क्षतिग्रस्त कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.