Ghazipur News: गाजीपुर सिटी स्टेशन पर यात्रियों को किया जागरूक
गाजीपुर, जुलाई 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश पर और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में गाजीपुर सिटी स्टेशन पर "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और रेलवे परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने में जनभागीदारी बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली, सार्वजनिक उद्घोषणा और विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी न फैलाने की अपील की गई। यात्रियों को कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालने और गीले व सूखे कचरे के लिए हरे एवं नीले डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी गई। रेल कर्मचारियों और यात्रियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। रेलवे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.