Ghazipur News: गाजीपुर सिटी स्टेशन पर ट्रेन से आठ किलो गांजा बरामद
गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई में गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से लावारिस हालत में 8.126 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत 4,06,300 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई ऑपरेशन नारकोस के तहत की गई। आरपीएफ के अनुसार मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15933 के कोच बी-6 में बर्थ नंबर 27 के नीचे एक ट्रॉली बैग लावारिस पड़ा है। सूचना पर आरपीएफ उपनिरीक्षक विक्रम और महिला हेड कांस्टेबल बिंदु कुमारी गौड़ प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। ट्रेन के शाम 7:53 बजे पहुंचने पर जीआरपी के उपनिरीक्षक पवन कुमार के साथ संयुक्त जांच की गई। कोच में यात्रियों से बैग के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने उसे अपना नहीं बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.