Ghazipur News: गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार
गाजीपुर, जुलाई 10 -- Ghazipur News: मरदह, (गाजीपुर)। बिरनो थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पिरथीपुर स्थित भड़सर चट्टी के पश्चिम फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रॉली पलटकर सड़क पर ईंट बिखर गई। कार चालक घायल हो गया। ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मरदह की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही मारुति कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से कूदकर फरार हो गया।हादसे में घायल कार चालक भावेश कुमार झा निवासी अंबे चौक, पडरौना जनपद कुशीनगर ने बताया कि वह एक परिचित को वाराणसी छोड़ने गए थे। वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.