गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गाजीपुर पुलिस को दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) मिला। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। अत्याधुनिक इंटरसेप्टर बाइकों में स्पीड लेजर गन, हाई विजन और नाइट विजन कैमरा, नंबर प्लेट पहचान प्रणाली, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मोबाइल डिवाइस, ब्रेथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर और लाल-नीली बत्ती और हूटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनका मुख्य उद्देश्य ओवरस्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इसके अलावा शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी, भीड़भाड़ और आवासीय क्षेत्रो...