गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अनौनी बाजार में नव दुर्गा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का गुरुवार को श्रद्धा और भावुक माहौल में विसर्जन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु मां की प्रतिमा लेकर जियापुर पुल पहुंचे, जहां गांगी नदी में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। मां की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। जयकारों और भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही अनौनी बाजार में दुर्गा पूजा का आयोजन संपन्न हो गया। इस मौके पर सुरेश राजभर, सुभाष, उमेश राजभर, विशाल, विवेक, राजू, अनिल, चंदन, चंद्रिका, मनोज, आकाश, सुनील और शिवबिंद सहित समिति के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़े...