गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। सैनिक बाहुल्य गांव गहमर रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अप और डाउन दोनों दिशाओं में ठहराव शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को 12142 अप पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गहमर स्टेशन पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने खुशी जताई। नालंदा, बिहार के जनता दल यूनाइटेड सांसद कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संगठन गहमर परिक्षेत्र, रेल ठहराव संघर्ष समिति गहमर, व्यापार मंडल, अधिवक्ता संघ सेवराई और ग्राम प्रधान गहमर ने ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए सांसद कौशलेंद्र प्रताप सिंह और जदयू के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी के प्रति आभार जताया। सां...