Ghazipur News: गहमर में स्पर्श सेवा केंद्र का शुभारंभ, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। सैनिक बाहुल्य गांव गहमर में पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को स्पर्श सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। पूर्व सैनिक संगठन गहमर परिक्षेत्र के कार्यालय पर स्थापित यह केंद्र पूरे गाजीपुर जनपद का पहला स्पर्श सेवा केंद्र है। इसके शुरू होने से पूर्व सैनिकों, वर्तमान सैनिकों और उनके आश्रितों में खुशी का माहौल है। सेंट्रल कमांड, पीसीडीए लखनऊ के स्पर्श सेवा केंद्र के सौजन्य से इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के माध्यम से पूर्व सैनिकों को पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सहूलियत मिलेगी। उन्हें संबंधित कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के अवसर पर लखनऊ से आए असिस्टेंट कंट्रोलर सुरेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.