गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: मरदह। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर महेगवा गांव के पास गुरुवार को गलत लेन से आ रही स्कूली बस और अपाची बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार बोगना नवपुरा गांव निवासी धीरेंद्र चौहान अपाची बाइक से मरदह से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत लेन में आ रही स्कूली बस से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए मऊ अस्पताल भेजवाया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...