गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: मरदह। हैदरगंज में अनिरुद्ध सिंह के आवास पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह वर्ष 2002 से कहते आ रहे हैं कि आरक्षण का लाभ गरीब और कमजोर वर्ग को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएम, एसपी, मुख्यमंत्री या राज्यपाल बन चुके लोगों को आरक्षण की क्या आवश्यकता है। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कर पिछड़ों के आरक्षण के वर्गीकरण की भी उन्होंने वकालत की।

आरक्षण के मुद्दे पर मंत्री की बात राजभर ने कहा कि पिछड़ों को पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग में बांटने के लिए जातिगत जनगणना कराई जा रही है। उन्होंने 2027 के जहूराबाद विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए विपक्ष पर तीखे हमले किए। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का ध्यान भाज...