गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखा पानी टंकी से गदनपुर की नाविक बस्ती में दो जगह पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पाइप के स्थान पर नई पाइप डाल दी। इसके बाद नाविक बस्ती में पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई। पानी पहुंचने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। भोजपुरी लोकगीत गायक संतोष यादव मधुर और क्षेत्र पंचायत सदस्य रामानुज यादव ने भी समस्या को प्रमुखता से उठाया था। समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए हिन्दुस्तान अखबार का धन्यवाद दिया। ऊषा निषाद, मरजीना, विद्या, सुषमा, वंदना, कलावती, मुन्नी, असमा, मनीषा, उषा, राधा और रेखा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया...