गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आग लगने की आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, जान-माल की सुरक्षा और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। डीजी फायर के निर्देश पर फायर सब-स्टेशन टीम के प्रभारी कन्हैया यादव और विपिन कुशवाहा ने मॉकड्रिल के दौरान आग पर नियंत्रण पाने के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न परिस्थितियों में आग बुझाने की तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। टीम ने अग्निशमन यंत्रों के संचालन, आग के स्रोत की पहचान और सुरक्षित तरीके से आग पर काबू पाने की प्रक्रिया समझाई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को दिया अग्निशमन का...