Ghazipur News: गंदगी और जलभराव से नवीन स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बदहाल
गाजीपुर, सितम्बर 3 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नवीन स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में और बाउंड्री के बाहर गंदगी और जलभराव होने से मरीज और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गयी है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर लगा है, जबकि पशुओं का जमावड़ा भी रहता है। बाहर की नालियों का गंदा पानी मुख्य गेट से होकर अस्पताल परिसर में पहुंच रहा है। इससे दुर्गंध के साथ संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। सरकार जहां स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी संस्थानों को साफ-सुथरा रखने पर जोर दे रही है, वहीं स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। मरीजों को गंदगी और बदबू के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र की एक ओर की चारदीवारी भी लंबे समय से टूटी हुई है। इसका लाभ उठाकर लोग आवागमन के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.