Ghazipur News: गंगुआ महादेव मंदिर मार्ग बदहाल, शिव भक्तों को होगी परेशानी
गाजीपुर, जुलाई 29 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के जमसड़ा स्थित गंगुआ महादेव मंदिर जाने वाला संपर्क मार्ग बदहाल होने से शिव भक्तों की परेशानी बढ़ गई है। थाना के पास मुख्य सड़क से मंदिर तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के कारण पानी और कीचड़ से भरा हुआ है। कई स्थानों पर मार्ग टूट चुका है और आरसीसी सड़क की निकली धारदार गिट्टियों से होकर श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ रहा है। सावन माह में नंगे पैर जलाभिषेक के लिए पहुंचने वाले भक्तों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर मार्ग दो ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने के कारण आज भी अधूरा पड़ा है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मन्दिर जाने के मार्ग जर्जर, श्रद्धालुओं की आफत लोगों ने मार्ग की मरम्मत और निर्माण की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: टूटी सड़क पर पग भर चलना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.