गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। आधुनिक भारतीय साहित्य और सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली गाजीपुर में विशेष साहित्यिक संवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक पैलेस में किया गया। माटी ट्रस्ट की ओर से आयोजित वर्षभर चलने वाले 100 कार्यक्रमों की श्रृंखला का यह सातवां पड़ाव रहा। इसमें देशभर से आए 100 विद्वानों, साहित्यकारों और कला साधकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने राही के पैतृक आवास बशीर मंजिल पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और महाभारत धारावाहिक के वॉइस आर्टिस्ट हरीश भीमाणी ने राही मासूम रज़ा के व्यक्तित्व, साहित्यिक योगदान और रचनात्मक प्रतिभा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राही केवल लेखक नहीं थे, बल्कि...