गाजीपुर, अगस्त 9 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा और गोमती नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से सैदपुर क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने की स्थिति में सबसे पहले निचले इलाकों और खेतों में पानी पहुंचने की आशंका है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में फुलवारी कला, सराय सागर, सराय चंडी, मीरपुर तिरवाह, तुर्कही, फुलवारी खुर्द, दुबैथा, मझहरिया, छपराचंडीपुर, नारी पंचदेवरा, दियारबाग, रामपुर, माझा, सरौली, गौरी, तेतारपुर, गौरहट, नेवादा, भुजाड़ी, बहुरा, हथौड़ा, खरौना, पटना, सिधौना और सूर्यभानचक शामिल हैं। जलस्तर में और वृद्धि होने पर इन गांवों के निचले हिस्सों में पानी घुस सकता है। यह भी पढ़ें- Hapur News: 48 घंटे में 20 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर...