Ghazipur News: गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए योजना बनाकर करें कार्य
गाजीपुर, जुलाई 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें गंगा नदी की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा सीडीओ ने जानकारी ली। सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए निर्धारित कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अनुपचारित सीवेज, ठोस अपशिष्ट अथवा अन्य प्रदूषक पदार्थ नदी में प्रवाहित न होने पाए। नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा जनजागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया।उन्होने पौधारोपण अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.