Ghazipur News: गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में नियमित करें निगरानी
गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी के जलस्तर में हो रहे बदलाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। बाढ़ की संभावित स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी निधि ने क्षेत्र के चक्काबांध स्थित गंगा तट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलस्तर की स्थिति का जायजा लेते हुए तटवर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उपजिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखी जाएं। यह भी पढ़ें- शरणालयों और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को देखा उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.