Ghazipur News: गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही नदी
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। शनिवार को शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 61.430 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में प्रति घंटे करीब एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। हालांकि वर्तमान में गंगा नदी चेतावनी बिंदु से नीचे प्रवाहित हो रही है, जिससे फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं बनी है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के अनुसार, गंगा के जलस्तर का सामान्य स्तर 59.906 मीटर निर्धारित है, जबकि 62.100 मीटर चेतावनी बिंदु है। इसके बाद 63.105 मीटर को खतरा बिंदु तथा 65.220 मीटर को उच्च बाढ़ स्तर माना जाता है। शनिवार शाम तक नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 67 सेंटीमीटर नीचे रहा। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। तटीय क्षेत्रों के ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.