Ghazipur News: गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की वृद्धि
गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। सोमवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 58.150 मीटर दर्ज किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जलस्तर में करीब पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है। इससे गंगा किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी सूचना के अनुसार गंगा का सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर निर्धारित है। वहीं 62.100 मीटर पर चेतावनी बिंदु, 63.105 मीटर पर खतरा बिंदु तथा 65.220 मीटर पर उच्च बाढ़ स्तर निर्धारित किया गया है। वर्तमान जलस्तर अभी सामान्य जलस्तर से नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ाव के कारण प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- यमुना में उफान से बाढ़ की आहट, 65 गांवों पर संकटजलस्तर की वृद्धि वर्ष 2025 में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.