Ghazipur News: गंगा का जलस्तर घटा, 551 बाढ़ राहत किट वितरित
गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच सोमवार को गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 62.970 मीटर रहा और नदी करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रही है। हालांकि गंगा अभी चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही है। प्रशासन के अनुसार खतरा बिंदु 63.105 मीटर है, जबकि चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान से नीचे होने के बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी जारी है।
राहत सामग्री का वितरण तहसील सदर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए सोमवार को विभिन्न स्थानों पर राहत सामग्री का वितरण किया गया। दीनापुर बाढ़ शरणालय में 330, ग्राम जैतपुरा में 121 तथा ग्राम वयेपुर सदर में 100 राहत किट वितरित की गईं। इस तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.