Ghazipur News: खो-खो और कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नेहरू स्टेडियम में जूनियर बालिकाओं की खो-खो, सब-जूनियर बालकों की कुश्ती और 'संडे ऑन साइकिल' दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन सदर एसडीएम विनोद जोशी ने किया, जबकि पुरस्कार वितरण राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। खो-खो प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में नेहरू स्टेडियम-ए ने नेहरू स्टेडियम-बी को 4-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर ने मां भगवती पब्लिक स्कूल रेवतीपुर को 6-0 से पराजित किया। फाइनल में नेहरू स्टेडियम-ए ने बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर को 6-4 से हराकर खिताब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.