Ghazipur News: खेत में सिंचाई करने गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में खेत की सिंचाई करने गए 55 वर्षीय सोहन सिंह कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि वह गुरुवार रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद खेत पर गए थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें खेत में अचेत अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज गाजीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई मुराली सिंह कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। यह भी पढ़ें- Deoria News: चौरीचौरा में खेत देखने गए किसान की डूबने से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.