Ghazipur News: खेत में मेड़ बांधते समय युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
गाजीपुर, जुलाई 18 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में शनिवार दोपहर खेत में मेड़ बांधते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भरवलिया गांव निवासी 30 वर्षीय श्रीभगवान राजभर पुत्र गुलाब राजभर सिवान में खेत का मेड़ बांध रहा था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक तीन भाइयों में मंझला था। उसकी पत्नी सोनी देवी जो बिहार के जगधरा की रहने वाली हैं। पति की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गईं। परिजनों के साथ उसका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.