गाजीपुर, सितम्बर 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर (मुहम्मदाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के कठउत गांव में रविवार देर शाम धान के पानी भरे खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में काम करने के लिए पहुंचे मजदूरों ने जब युवक का शव देखा तो तत्काल आसपास के लोग और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने युवक के शव मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। वहीं आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नहर में उतराता मिला युवक का शव,नहीं हुई शिनाख्त यह भी पढ़ें- Hapur News: नाले में मिला शव, मची अफरा तफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...