Ghazipur News: खेत में करंट उतरने से भैंस की मौत
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: खानपुर । थाना क्षेत्र के भुजहुआ गांव में खेत में भैंस चराते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार भुजहुआ गांव निवासी सुनील कुमार अपनी भैंस को खेत में चरा रहे थे। इसी दौरान खेत में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से भैंस गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के आसपास विद्युत तारों या पोल में करंट उतरने जैसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.